अन उपयोगी सूखे कुएं में गिरा सांड, कड़ी मशक्कत से ग्रामीणों ने निकाला 

0
29

झांसी। डेली गांव में लड़ते लड़ते एक सांड अन उपयोगी सूखे कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित बाहर निकाला गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

डेली गांव में घनी आबादी में धर्मेन्द्र साहू के मकान के निकट एक सरकारी कुआं है। इसमें पानी नहीं कचरा भरा होने से सूखा है। शुक्रवार को दोपहर के समय दो सांड आपस में लड़ते हुए आए और अन उपयोगी सूखे कुएं में जा गिरा। कुएं की गहराई लगभग 20 फुट होने के कारण सांड उसमें से निकल नहीं पाया।

यह देख कर ग्रामीण कुएं पर एकत्र हो गए और उन्होंने सांड को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद, ग्रामीणों ने पीआरबी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पीआरबी और ग्रामीणों ने मिलकर करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांड को कुएं से बाहर निकाला।

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार ग्राम प्रधान को इस कुएं की स्थिति के बारे में बताया गया, किंतु इस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जिससे हमेशा अनहोनी की आशंका बनी रहती है। बरसात में भी इसमें एक गाय गिरने से मर चुकी है। बिना मुंडेर का यह कुआं काफी गहरा है। अच्छा हो कि इस कुआं को भर दिया जाए ताकि भविष्य में जान-माल की क्षति न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here