झाँसी: मंडलायुक्त डॉ अजय शंकर पाण्डेय ने अवगत कराया है कि 17 से 19 नवम्बर तक झाँसी जलसा महोत्सव आयोजित किया जा रहा है, जिसमें भारत सरकार एवं उ0प्र0 सरकार के महत्वपूर्ण गणमान्य अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन प्रस्तावित है।

इन तीन दिन के झाँसी जलसा महोत्सव के अंतर्गत लगभग 06 अलग अलग स्थानों पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम, रक्षा उपकरणों की प्रदर्शनी, तिरंगा यात्रा, दीपांजलि महोत्सव एवं रन फ़ॉर रानी जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजन में व्यवस्थाओं के दृष्टिगत रखते हुए सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी 20 नवम्बर 2021 तक किसी भी प्रकार का अवकाश प्रदान नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि यह आदेश जनपद झाँसी के साथ ही मंडल के अन्य दोनों जनपद ललितपुर तथा जालोंन के अधिकारी, कर्मचारियों पर भी लागू रहेगा।