– महिला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एवं कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम झांसी से प्रारंभ

झांसी। दीनदयाल सभागार में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महिला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा वनाथी श्रीनिवासन ने बताया कि महिला प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन एवं कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम झांसी से प्रारंभ होने जा रहा है। झांसी से इसलिए झांसी की वीरांगना लक्ष्मीबाई की भूमि है और हमारी रगों में भी वही खून दौड़ रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं किसी से पीछे नहीं। प्रियंका गांधी महिलाओं को टिकट व आरक्षण देने की बात कर रही है जरा पूछो कांग्रेस घराने से कि पिछले 50 साल में महिलाओं को शौचालय नहीं दे पाई, हमारी बहनों को सम्मान नहीं दे पाई वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक करोड़ 71 लाख शौचालय बनवा कर महिलाओं के सम्मान की चिंता की है, भाजपा में साधारण परिवार की महिलाओं को राजनीति तथा सरकार व संगठन में जगह मिलती है ना कि राजनीतिक परिवार के लोगों को बढ़ावा मिलता है जो कि कांग्रेस व अन्य दल करते आए हैं। भाजपा सरकार में 80 लाख 75 हजार घर ग्रामीण महिलाओं को दिए, उज्जवला गैस के कनेक्शन बहनों को दिए, गांव की महिला की पीड़ा समझी जो कि 50 साल में कांग्रेस नहीं समझ पाई हमने जो जल समस्या गांव में महिलाओं की थी, हमने जल घर तक पहुंचाने का काम किया है यह सब सुविधाएं महिलाओं को दी गई जो कि मोदी जी और योगी जी के कारण उपलब्ध हुआ है, 100 करोड़ वैक्सीनेशन अगर हुआ तो मोदी जी के कारण, मोदी है राम तो लक्ष्मण है योगी। पिछले 5 पहले क्या स्थिति थी महिलाओं की जवान बहू बेटियां सुरक्षित नहीं थी। शाम 6:00 बजे के बाद घर से निकल नहीं पाती थी अब परिस्थिति बदल गई है। सरकार ने रोमियो स्क्वाड बनाकर नियंत्रित किया है, थानों में महिला डेस्क उपलब्ध है जहां महिलाएं अपनी पीड़ा स्वतंत्र रूप से बता सकती हैं। भाजपा सरकार ने महिलाओं का स्वाभिमान बढ़ाया है आज उनके खाते में सीधे पैसे आते हैं, महिला सुरक्षा पर ध्यान दिया, महिला शक्ति को मजबूत किया। इसलिए हमारी महिला मोर्चा लगातार दिन रात मेहनत कर पुनः योगी जी की सरकार भाजपा सरकार बनाएंगे।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ने कहा वह महिलाओं के सम्मान के लिए आई हैं। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि जब वीरांगनाओं का नाम आता है तो रानी लक्ष्मीबाई का नाम आता है। हम वीरांगना है कम नहीं। आज संकल्प लेते हैं पुनः महिला सम्मान व महिला सुरक्षा और नारी उत्थान के लिए भाजपा की सरकार बनाएंगे!

इस दौरान कुछ महिलाओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से सवाल किए की महिलाओं को न्याय मिलना एक बड़ी चुनौती है। कई मामले में नेता खुद आरोपी होते हैं और वह पीड़ित महिला के सामने अपनी ताकत का इस्तेमाल भी करते हैं ऐसी स्थिति में आप की पार्टी क्या करेगी ? राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उत्तर दिया मैं आज इस मंच से प्रदेश की सभी महिलाओं को यह भरोसा दिलाना चाहती हूं की हम हर उस महिला के साथ है जो न्याय के लिए संघर्ष कर रही है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार आपकी हर लड़ाई में आपके साथ है ना हमने महिला सम्मान व सुरक्षा से कभी समझौता किया है और ना आगे किया जाएगा हमारी नीति साफ है अगर पार्टी का कोई नेता जनप्रतिनिधि दोषी पाया जाएगा या उस पर गंभीर आरोप लगते हैं तो पार्टी उस पर फौरन कार्रवाई करेगी !    कार्यक्रम का संचालन आसमा खान ने व आभार क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने किया ! इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता, दर्शना सिंह ,प्रदेश महामंत्री कृतिका अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ,राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर कंचन जयसवाल ,जिला अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ,प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद कुमारी, जिला अध्यक्ष सुमन पुरोहित , जिला अध्यक्ष प्रीति शर्मा मंचासीन रहे ! महिलाओं का सम्मान हुआ – कामिनी बघेल, मीरा, डॉक्टर ज्योति चौबे, सरिता सोनी, जय देवी साहू, भगवती दाई ,अनीश आदमी, आदि इन महिलाओं ने सवाल पूछे सरोज सिंह ,कंचन आहूजा, नीलू गौतम ,अल्पना श्रीवास्तव कार्यक्रम में यह रही उपस्थित चित्रा सिंह ,गिरजा तिवारी, अपर्णा दुबे नीता अवस्थी ,शशि प्रभा मिश्रा ,जिला नीलम सकरिया, ममता लश्करी, कुसुम कुशवाहा ,मीनू राजावत ,कल्पना सिंगर ,अनीता अवस्थी ,किरण राजू बुक सेलर ,मीनू राजावत सुनीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।