झांसी। जिले के रक्सा थाना क्षेत्र में ग्राम डगरवाहा में दिनदहाड़े बाइक सवारों रंजिशन एक दूधिया को गोली मार रफूचक्कर हो ग्रे। उसे घायलावस्था में उसे उपचार के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

मध्य प्रदेश के नुनवहा गांव में रहने वाला दूधिया आलोक यादव हमेशा की तरह सोमवार की सुबह दूध लेकर मोटरसाइकिल से झांसी की ओर आ रहा था। जब वह रक्सा थानान्तर्गत ग्राम डगरवाह के पास पहुंचा तभी तीन बाइक सवार दबंगों ने रंजिशन उस पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई। पीठ में गोली लगने से आलोक यादव बाइक से नीचे गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया

हत्या के मामले में गवाही की रंजिश – घायल आलोक के रिश्तेदार सत्येंद्र ने बताया कि आरोपी गणों की तरफ से कुछ महीने पहले हत्या की घटना अंजाम दी गई थी जिसमें आलोक का भाई रामेश्वर गवाह है उसे गवाही से गवाही देने से मना करते हुए नहीं मानने पर गोली मारने की धमकी दी गई थी। इसी के चलते आलोक को गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।