बेउम्मीद होकर व्यापारी आत्महत्या कर रहे : अजय सूद

झांसी । रानी महल मे समाजवादी व्यापार सभा ने आज प्रदेश स्तर पर भाजपा के शासन में 2020 में आत्महत्या करने वाले 11,716 समाजवादी व्यापार सभा ने सुभाष बाज़ार में कैंडिल मार्च निकाल कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

जिलाध्यक्ष पं0 सतेन्द्रपुरी गोस्वामी ने बताया की एनसीआरबी के हाल ही में (नवम्बर 2021) जारी आंकड़ों के अनुसार 2020 में 11,716 व्यापारियों ने आत्महत्या की। वहीँ 10,677 किसानों ने वर्ष 2020 में आत्महत्या की। भाजपा व्यापारी व किसान विरोधी है।व्यापरियों की आत्महत्या का मुख्य कारण लाक डाउन, लोन डिफ़ॉल्ट व आर्थिक तंगी बताया गया है। 2020 में पहले की तुलना में व्यापारियों में आत्महत्या की प्रवत्ति में लगभग 50 प्रतिशत तंक की बढ़ौतरी देखी गई है। यह भाजपा की व्यापारी विरोधी नीतियों का ही नतीजा है कि आज हताशा में ,अपमान से टूट कर, बेउम्मीद होकर व्यापारी आत्महत्या कर रहे हैं। देश में 2020 में व्यापारियों ने सबसे ज़्यादा आत्महत्या की है। यह आत्महत्या का प्रतिशत पहली बार देखने को मिला है जो कि बेहद दुखद है। इन आत्महत्याओं से पता चलता है कि भाजपा के राज में भाजपा की नीतियों से व्यापारी कितने हताश हैं, टूटे हुए हैं, परेशान हैं। पूर्व मंत्री अजय सूद ने कहा की भाजपा की तानाशाही नोटबन्दी, विसंगतिपूर्ण जीएसटी, इंस्पेक्टर राज ,बगैर तैयारी के लौकडाउन, महँगाई, उत्पीड़न, बढ़ते अपराध की वजह से व्यापारी ऐसे कदम उठाने को मजबूर हुए। इनकी मौत की ज़िम्मेदार भाजपा की ही सरकार है।
श्रद्धांजलि देने वालों में पूर्व झाँसी विधान सभा प्रत्याशी सीता राम कुशवाहा, नीरज अग्रवाल, बृजेन्द्र सिहं यादव भोजला, विजय प्रताप (बच्चा सिंह), जीतू सोनी, आरिफ मंसूरी, जैमनी यादव, दीपक कुशवाहा, सुजीत दुबे, अवध बिहारी, मनोज यादव, आरिफ खान मौजूद रहे।