झांसी। एन.सी.आर.ई.एस. झाँसी मंडल कार्यालय में संगठन की लोको विद्युत शाखा के नव निर्वाचित शाखा पदाधिकारियों शाखा सचिव अनिल कुमार शर्मा, सहायक शाखा सचिव अश्वनी गोश्वामी एवं सहायक शाखा सचिव ब्रज किशोर शर्मा का सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान रेल कर्मचारियों ने भारी संख्या में भाग लिया एवं महामंत्री के निर्णय पर हर्ष जताया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह ने किया एवं नव निर्वाचित शाखा पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें रेल कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने के निर्देश दिए। मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने के लिए प्रेरित किया | इस दौरान नव निर्वाचित शाखा पदाधिकारियों ने संघ व रेल कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की शपथ ली | कार्यक्रम का संचालन संजीवन राय ने किया | समारोह में प्रमुख पदाधिकारियों में टी.पी. सिंह, विवेक चड्डा, बी. के. सिंह संतोष तिवारी, नीलम सिंह, दीपका तिवारी, नीरज दुवे, विक्रम सिंह, सुभाष चन्द्र बोस, देवेन्द्र चतुर्वेदी, इंद्र विजय सिंह, कामता साहू, संजीव नायक आदि उपस्थित रहे | अंत में मोहम्मद उमर खान ने आभार व्यक्त किया