Jhansi मुठभेड में दिन-दहाड़े हत्या के आरोपी हत्थे चढ़े 

0
11

तमंचा , कारतूस, बाइक बरामद 

झांसी। 7 मार्च को मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े गोली मारकर हुई सतीश श्रीवास की हत्या करने वाले तीन आरोपियों को देर रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। हत्याकांड का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है।

गत देर रात मऊरानीपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध बाइक सवार झांसी रानीपुर राजमार्ग पर वरीयाबैर की ओर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी तभी एक बाइक पर तीन युवक आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह हवाई फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवारों को दबोच लिया।

पूछताछ में तीनों ने अपने नाम मऊरानीपुर के काशीराम कॉलोनी निवासी महफूज पठान, महराज, नदी पार निवासी अर्जुन उर्फ छोटू सोनकर बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा कारतूस सहित बाइक बरामद कर ली। पूछताछ में तीनों ने बताया कि सात मार्च को उन्होंने दमेले चौक पर सतीश श्रीवास की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी।

उन्होंने बताया कि महफूज पठान के परिवार की एक महिला से सतीश श्रीवास का प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके चलते उनकी समाज में काफी बदनामी हो रही थी। इसी से क्षुब्ध होकर उन्होंने अर्जुन उर्फ छोटू सोनकर के साथ मिलकर सतीश श्रीवास की हत्या की साजिश रच कर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here