झांसी। अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में यू.पी.एस.सी. की परीक्षा में 914वीं रैंक प्राप्त करने वाली झॉसी मंडल के रेल परिवार की होनहार बिटिया कु0 आयुषी सिजरिया को महिला समाज सेवा समिति, उत्तर मध्य रेलवे, झांसी द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कु0 आयुषी के पिता श्री सत्य प्रकाश रेलवे ए.डी.ई.एन./ब्रिज तथा मां नमिता वर्कशॉप में एस.एस.ई के पद पर कार्यरत है।
इसी कार्यक्रम में झाँसी मण्डल में कार्यरत ऐसी महिला रेलकर्मियों को भी सम्मानित किया गया, जो अपने कार्यालय के कार्यों को भलि भाँति करती हैं तथा इसके साथ समाज सेवा, खेल-कूद, स्वच्छता व अन्य सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देती तथा इन कार्यों के लिये अन्य लोगों को भी उत्साहित करती हैं। कार्यक्रम में रेलवे महिला कर्मचारी सोनिया कुशवाहा, कार्यालय अधीक्षक/वाणिज्य को माउण्ट शिनकुन वेस्ट पर भारतीय रेल का झण्डा लहराने तथा उपसना सिंह, सीनियर सी.सी.टी.सी./वाणिज्य को विभिन्न नेशनल हॉकी प्रतियोगिताओं में विजेता टीम का खिलाड़ी होने, गौरी टुडू, महिला प्रधान आरक्षी/आर.पी.एफ. को हावड़ा में आयोजित अन्तर महिला फुटबाल प्रतियोंगिता में प्रतिभाग हेतु तथा विनीता मनकेले महिला आरक्षी/ आर.पी.एफ. को वर्ष 2025 में अबैध महिला बैण्डरों की धड़-पकड़ हेतु स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती जया शर्मा के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित महिला रेल कर्मियों से अनुरोध किया कि वह दैनिक कार्यों के साथ समाज सेवा, खेलकूद जैसे कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले व उनके उज्जवल भविष्य एवं सुखद जीवन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में समिति की उपाध्यक्षा शिल्पी शुक्ला, रीना पाण्डेय, सचिव स्वाती चौरसिया, कोषाध्यक्षा चेतना शर्मा सह-सचिव मनुश्री सैनी, सीमा सिंह मौजूद रहीं।














