Jhansi डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर के मांग एवं आपूर्ति में कोई व्यवधान / रुकावट नहीं

0
29

झांसी। जनपद के समस्त नागरिकों को सूचित किया जा रहा है कि जिला प्रशासन द्वारा ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों से निरन्तर रूप से समन्वय स्थापित कर सुचारू रूप से पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा रही है। वर्तमान परिस्थिति में जनपद में सगस्त पेट्रोल पम्पों / गैस एजेन्सियों पर पर्याप्त मात्रा में डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर उपलब्ध हैं। आयल कम्पनियों द्वारा अवगत कराया गया है कि डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर के मांग एवं आपूर्ति में कोई व्यवधान / रुकावट नहीं है।

जिलापूर्ति अधिकारी ने जनपद के सगस्त पेट्रोल पम्प स्वामियों एवं गैस एजेन्सी संचालकों को निर्देशित किया है कि नियमानुसार पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस की आपूर्ति कराना सुनिश्चित करें एवं यह अवश्य ध्यान दिया जाये कि कोई भी गैस एजेन्सी/पेट्रोल पम्प, घरेलू गैस/पेट्रोल व डीजल की आपूर्ति को अकारण न रोकें और ना ही कहीं पर अवैध भण्डारण हो। किसी भी व्यक्ति को बल्क / थोक में पेट्रोल, डीजल की आपूर्ति न की जाये। घरेलू गैस की आपूर्ति नियमानुसार सम्बन्धित ग्राहक को ही किया जाये। समरत विक्रय अधिकारी डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति पर पैनी नजर रखें और कहीं पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

समरत पूर्ति निरीक्षक/क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी निरन्तर रूप से क्षेत्र में भ्रमणशील रहेंगे और यदि कहीं पर यह तथ्य प्रकाश में आता है कि किसी व्यक्ति/फर्म द्वारा डीजल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर का अवैध भण्डारण किया गया है या अवैध रूप से विक्रय किया जा रहा है तो सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही अगल में लाई जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here