चिरगांव स्टेशन एवं लेवल क्रॉसिंग गेट 135 का निरीक्षण कर संरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

0
10

झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार द्वारा आज चिरगांव स्टेशन तथा लेवल क्रॉसिंग गेट संख्या 135 का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने गेट एवं स्टेशन स्टाफ की कार्यप्रणाली का गहन परीक्षण किया और संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने गेटमैन एवं स्टेशन स्टाफ के हॉट एक्सेल डिटेक्शन (Hot Axle Detection) संबंधी ज्ञान का परीक्षण किया तथा उनसे इस विषय से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्टाफ को निर्देशित किया कि ट्रेन संचालन के दौरान किसी भी असामान्य स्थिति की पहचान कर तुरंत उचित कार्रवाई सुनिश्चित करें, जिससे रेल संचालन पूर्णतः सुरक्षित एवं सुचारु बना रहे।

इस अवसर पर उन्होंने संरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु संरक्षा संबंधी पोस्टरों की आपूर्ति चेक की जो सही पाई गयी तथा गेट संचालन की प्रक्रिया को स्वयं परखते हुए संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि रेलवे में संरक्षा सर्वोपरि है और प्रत्येक कर्मचारी को सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here