झांसी। भाजपा की फायरब्रांड नेता, केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति झांसी में जन विश्वास यात्रा जन सभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए गए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि “चिलमजीवी” जाने वाले नहीं हैं। दरअसल, पिछले दिनों अखिलेश यादव ने कहा था कि उत्तर प्रदेश से चिलमजीवी सरकार जाने वाली है।
निरंजन ज्योति ने कहा कि अखिलेश ने पूरे साधु समाज का अपमान किया है। साधु समाज उत्तर प्रदेश में अब आने वाले समय में आपको आने नहीं देगा। यह चुनौती आपको देने के लिए आई हूं। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री रहने वाले व्यक्ति द्वारा व्यक्तिगत टिप्पणी करना शोभा नहीं देता है।











