झांसी । जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, उप आबकारी आयुक्त उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को डायमंड फैक्ट्री नहर, पारीछा रेलवे क्रॉसिंग, पारीछा नहर के पास, बड़ागांव, बचावली, ग्राम पुरातनी, ग्राम बंगरा-बंगरी व डेरा टाकोरी, महेबा, बम्हरौली, ककरबई, राजापुर में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 855 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 400 किग्रा लहन, उपकरण, ड्रम आदि मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 07 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में 01 अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया । मौके पर दबिश टीम में मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी, सोनीबाला जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी एवं नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी तथा आबकारी स्टॉफ सम्मिलित रहे।
चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।














