11,93,820 रुपए, तमंचा, कारतूस, बाइक बरामद
झांसी। चार दिन पूर्व गैस सिलिंडरों से भरा ट्रक चोरी कांड थाना सीपरी बाजार और स्वाट टीम ने अनावरण करते हुए मुठभेड में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर उनके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से ग्यारह लाख से अधिक की नकदी सहित चोरी गए गैस सिलिंडर, ट्रक और तमंचा कारतूस बरामद कर लिए। आरोपियों ने गैस सिलिंडर चोरी करने के बाद ग्यारह लाख कीमत में गैस एजेंसी को बेच दिए थे।
बुधवार को थाना सीपरी बाजार में मीडिया से रूबरू एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि 6 मार्च 2026 को राय गंज सीपरी बाजार निवासी नीरज अग्रवाल ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि ट्रक संख्या यूपी 93 बीटी 3341 जो करारी स्थित भारत पेट्रोलियम डिपो में अटैच है। उसमें दो मार्च को कानपुर गजनेर जाने के लिए पेट्रोलियम डिपो से 524 गैस सिलिंडर लोड कर होली के कारण प्लांट के बाहर खड़ी कर ड्राइवर चला गया। जिसे 06 मार्च को 01.07 AM बजे अज्ञात चोर गाडी को लेकर चले जाए और 524 सिलिण्डर चोरी कर खाली गाड़ी पारीछा चिरगांव में अपना ढाबा पर खड़ी कर भाग गए। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। इधर मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी ने इसका खुलासा करने के लिए स्वाट टीम, सर्वेलेंस और थाना सीपरी बाजार पुलिस को लगाया था।
चोरी गए सिलिंडर की बरामदगी व घटना का अनावरण करने में लगी पुलिस टीमों को सूचना मिली कि ग्वालियर रोड गैस गोदाम से पचास मीटर दूर गैस सिलिंडर चोरी कांड के अभियुक्त मौजूद हैं। इस सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने रात लगभग पौने तीन बजे मुठभेड कर प्रेमनगर के गाड़िया फाटक निवासी जावेद, समथर के काली मर्दन निवासी आमिर, प्रेमनगर के महाराज पुरा निवासी ऋतिक, स्कूलपुरा निवासी सुमित अहिरवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक अपाचे बाइक क्रमांक यूपी 93 सीए 8642 बरामद कर ली।
पकड़े गये अभियुक्तों की निशादेही पर 11 मार्च को 05.08 बजे शिव गैस एजेंसी कस्बा व थाना समथर जनपद झांसी से आरोपी शुभांकर परिहार पुत्र जितेन्द्र परिहार नि० तेवरियाना मोहल्ला कस्बा व थाना समथर जिला झांसी, अभिषेक पुत्र शियाशरण कुशवाहा, सुरेन्द्र पुत्र बबलू नि० मोहल्ला टूटागडा थाना समथर जिला झांसी को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 524 गैस सिलेण्डर (389 भरे व 135 खाली) एवं गैस बिक्री 83,820 रूपये बरामद किये गये।
पुलिस टीम ने 11 मार्च को 08.05 बजे अभियुक्त जावेद की निशानदेही पर बताये गये स्थान उसके घर गडिया फाटक नगरा थाना क्षेत्र प्रेमनगर जनपद झांसी की अलमारी से 11.10 लाख रूपये बरामद किये गये।
एसएसपी ने बताया कि अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि जावेद और ऋतिक गैस प्लांट के पुराने ट्रक चालक हैं, गैस सिलेंडर से भरा ट्रक जावेद चलाकर ले गया था जबकि ऋतिक बाइक से चल रहा था। चिरगांव पहुंचने के बाद अमीर, सुरेन्द्र ओर अभिषेक ट्रक को समथर गैस गोदाम ले गए। जहां सिलेंडर बेचने के बाद खाली ट्रक खड़ा कर भाग गए थे। बिक्री का सारा पैसा जावेद अपने साथ ले गया था। एसएसपी ने गैस सिलेंडर चोरी कांड का खुलासा करने वाली पुलिस टीम की काफी सराहना की और 25 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है।














