झांसी। बुंदेलखंड में साहू समाज की आराध्य भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की जयंती पर पूजन अर्चन, खिचड़ी भोग का वितरण सहित विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में स्वजातीय बंधुओं व महिलाओं द्वारा श्रद्धा व भक्ति के साथ बढ़ चढ़ हिस्सा लिया गया।
झांसी में प्रातः बड़ागांव गेट अंदर साहू समाज के मंदिर में पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद साहू समाज के गणमान्यों ने स्टेशन रोड पर कर्मा चौक पर भक्त शिरोमणि मां कर्मा देवी की प्रतिमा पर श्रद्धा के साथ पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया। इस दौरान प्रसाद के रूप में खिचड़ी का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में जिला साहू समाज के अध्यक्ष सचिन साहू, महामंत्री अविनाश साहू, कोषाध्यक्ष जेपी साहू, भाजपा के जिला महामंत्री अमित कुमार साहू, पूर्व अध्यक्ष हरभजन साहू, पूर्व पार्षद प्रेमनारायण साहू, सुरेन्द्र साहू, आनंद साहू, सतीश साहू, राकेश साहू एग्रो, बंटी साहू, विनोद साहू जीएसटी सहित बड़ी संख्या में साहू समाज के गणमान्य आदि उपस्थित रहे।














