झांसी। गरौठा विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव को गरौठा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन से परिवर्तन की लहर दिखाई दे रही है। दीपनारायण सिंह यादव ने दावा किया कि जनता के इस रुझान से साफ जाहिर है की उत्तर प्रदेश की सत्ता का ताज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सर सजने जा रहा है। उन्होंने कहा कि जनता पूरी तरह से भाजपा की चेहरे को पहचान चुकी है वह अब भाजपा के झूठे वादों में आने वाली नहीं है। उत्तर प्रदेश की जनता पिछले 5 सालों में भारतीय जनता पार्टी से पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है। मजदूर हो, किसान हो, बेरोजगार हो या व्यापारी भाजपा सरकार ने सभी को छला है और इस विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देने जा रही है। उन्होंने गरौठा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने भरोसा करके भाजपा के प्रत्याशी जवाहर सिंह राजपूत को जीत दिलाई थी लेकिन उन्होंने अपने पूरे 5 साल के कार्यकाल में कोई भी विकास कार्य गरौठा क्षेत्र में नहीं कराया और सिर्फ सत्ता का सुख भोगते रहे क्षेत्र की जनता की समस्याओं से उन्हें कोई लेना देना था ना ही उन्होंने कभी क्षेत्र के विकास के बारे में सोचा। उन्होंने बताया कि यही कारण रहा कि पिछले 5 सालों से गरौठा विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया रुका हुआ है दीप नारायण सिंह यादव ने कहा यह समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही गरौठा क्षेत्र में फिर से विकास का पहिया घूमेगा और गरौठा विधानसभा फिर से एक बार चमकेगी।