Oplus_131072
मृतक दूल्हा व साढू का फाइल फोटो

शादी के 6 दिन बाद हुई विधवा, दो परिवारों में मचा कोहराम 

Oplus_131072

झांसी। शिवपुरी हाईवे पर रक्सा थाना और टोल टैक्स बेरियर के बीच में खड़े ट्रक में बाइक के घुस जाने से शादी के 6 दिन बाद दूल्हे और उसके साढू की मौत हो गई। दोनों सोमवार दोपहर को सामान खरीदने झांसी गये थे।

मृतकों के नाम दूल्हा अरुण अहिरवार (22) पुत्र नंदकिशोर निवासी रामगढ़ थाना रक्सा और साढू निम्मा उर्फ रामगोपाल (30) पुत्र भैयालाल निवासी शिवपुरी के सुनारी थाना क्षेत्र के राजपुर है। परिजनों ने बताया कि अरुण की शादी 22 अप्रैल को सीमा से हुई थी। बारात मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र के गदारी गांव में गई थी। 23 तारीख को बहू सीमा को घर लेकर आए थे। आज सोमवार को बहू को उसके मायके वाले लेने आए थे।

सीमा को लाने उसका जीजा निम्मा भी आया था। ऐसे में अरुण अपनी पत्नी सीमा के लिए कोई सामान खरीदने रक्सा झांसी जा रहा था। साथ में उसका साढू निम्मा भी था। दोनों बाइक से जब रक्सा टोल के पास पहुंचे तो एक ट्रक खड़ा था। बाइक ट्रक के पीछे जा घुसी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आस-पास के लोग एकत्र हो गए और घायलों को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां पर अरुण को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि दो घंटे के इलाज के बाद निम्मा ने भी दम तोड़ दिया। एक्सीडेंट की सूचना पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। दूल्हा अरुण की मां रामदेवी और पिता नंदकिशोर सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था।

बताया गया है कि अरुण अहिरवार रक्सा में एक किराना दुकान पर काम करता था, जबकि उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं। अरुण तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटा अंशुल और बहन काजल अभी पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, निम्मा खेतीबाड़ी करता था। उसकी शादी करीब 8 साल पहले उर्मिला से हुई थी। उनके 6 साल का बेटा कार्तिक और 4 साल का बेटा छोटू हैं। सूचना पर परिवार के लोग झांसी पहुंच गए। दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।