– नंदसिया, देवरा, नंदखास, पुरानाद, पट्टी कुम्हरा में किया जनसंपर्क

झांसी/गरौठा। समाजवादी पार्टी के गरौठा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी दीप नारायण सिंह यादव ने अपने जनसंपर्क अभियान के दौरान नंदसिया, देवरा नंदखास पूरानाद पट्टी कुम्हररा आदि क्षेत्रों में भ्रमण किया। क्षेत्रों में  दीपक को लोगों का अपार जनसमर्थन मिला। इस मौके पर दीप नारायण सिंह यादव ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है और भाजपा ने हमेशा किसान विरोधी कार्य किए हैं उन्होंने कहा कि यह देश किसानों का है और देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि धरने पर बैठे हुए 700 किसान शहीद हो गए और सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी।

दीपक यादव ने कहा कि जब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार थी तो हम स्कूल, कॉलेज, आईटीआई, डिग्री कॉलेज, सड़कें, बांध, पुल आदि का निर्माण करा रहे थे लेकिन भाजपा सरकार आते ही उसने विकास कार्यों पर रोक लगा दी। ना तो खुद कोई विकास कार्य किया और ना ही समाजवादी पार्टी की सरकार के द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने गरौठा क्षेत्र का ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के विकास कार्य रोके रखा। जनता महंगाई की मार झेलती रही और भाजपा सरकार के लोग अपने ऐशो आराम में अपनी जिंदगी गुजारते रहे जनता इस चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।

जनसंपर्क के दौरान नादखास में कुशवाहा समाज के लोगों द्वारा समाजवादी के प्रत्याशी का भव्य स्वागत किया गया। इसके साथ ही कुछ लोग हुए समाजवादी पार्टी में सम्मिलित हो ग्रे और उन्होंने दीपक को विजय बनाने का संकल्प लिया।