– भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा के समर्थन में उप मुख्यमंत्री ने मांगे वोट, कहां विकास के लिये भाजपा की जीत है बहुत जरूरी

– भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा ने कहा अब और अधिक तेज गति से होगा विकास

झांसी। सूबे के उपमुख्यमंत्री डाक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि बबीना विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक नागरिक मोदी-योगी है, वह भाजपा स्टार प्रचारक है। शौर्य की धरती बुन्देखण्ड के लोगों में राष्ट्रप्रेम रोम-रोम में बसा है। बुंदेलखण्ड में एक बार फिर से जातिवाद, परिवारवाद पर करारी चोट होगी और भगवा लहरायेगा। भाजपा यहां की सभी 19 सीटों पर दुबारा एक तरफा जीत दर्ज करेगी।

बुधवार को बबीना से भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा के समर्थन मंे आयोजित प्रबुद्य वर्ग सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुये डिप्टी सीएम श्री शर्मा अपने अंदाज में नजर आये। उन्होने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश नें खूब तरक्की की है। प्रदेश अब अपराध मुक्त हो चुका है। अपराधी जेल के अंदर है या फिर प्रदेश से बाहर है। सीएम योगी ने प्रदेश से सभी तरह की माफियागिरी खत्म कर दी है। पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल में 45 लाख लोगों को फ्री आवास मिले है। किसान भाईयों को किसान सम्मान निधि, जनधन खातों में कोराना काल के दौरान राहत कोष, गैस चूल्हे, इज्जत घर, सिंचाई, बिजली, सड़क, सुरक्षा और चिकित्सा व्यवस्था, माह में दो बार फ्री राशन भाजपा सरकार में बिना कोई भेदभाव किये दिया जा रहा है।

बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस वे,  डिफेंस कॉरिडोर के विकास को और अधिक तेजी देगा। प्रदेश सरकार ने प्रदेश में सिंचाई का बिजली बिल हाफ कर दिया है, तो वहीं सपा अपने शासनकाल में तो बिजली दे नही पायी, अब बिजली फ्री देने की ढकोसला करते हुये लोगों का मुर्ख बनाकर फार्म बनवा रही है। प्रदेश के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है कि हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुआई में शानदार काम कर रहे हैं। सभी विपक्षी सोच और मकसद से एक हैं। वह नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री) और योगी आदित्यनाथ को हटाना चाहते हैं। अगर हटाओ तो किसको लाओ? इसका उनके पास कोई जवाब नहीं है। ये सभी दल पहले किसी न किसी रूप में एक साथ आए हैं, और हमारे खिलाफ चुनाव लड़े हैं और हर बार बुरी तरह हारे हैं. वह कभी सार्वजनिक तौर पर साथ आते हैं और कभी लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए छिपा हुआ गठबंधन करते हैं। विधानसभा चुनाव में हम और ज्यादा बड़े मार्जिन से जीत दर्ज करेंगे।

शर्मा ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी ने कोराना काल में टीकाकरण की प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश की। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने टीकाकरण को लेकर गलत जानकारियां प्रसारित कीं और जब जनता को मदद की जरूरत थी, तब वह और उनकी पार्टी के लोग घरों में बैठे रहे। हैदराबाद के कथित चचाजान पर हमला करते हुये उन्होने कहा कि 10 मार्च के बाद सीएम योगी हैदराबाद ही जा रहे है। वे उन्है वहां ही ठीक करेंगे। चचाजान का एकतरफा सम्राज्य जल्द ही खत्म होने वाला है। उन्होने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विपक्ष के 1 हजार कार्यकर्ता के बराबर है। बुन्देलखण्ड की दिशा और दशा अभी और अधिक बदले जाने की आवश्कता है, इसके लिये भाजपा की सरकार की दुबारा लाना बहुत जरूरी है। सम्मंेलन के बाद बबीना क्षेत्र मंे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा के लिये डोर-टू डोर वोट भी मांगे।

इस दौरान भाजपा प्रत्याशी राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि परिवारवाद लोकतंत्र को कमजोर करता है, परिवार वाद के कारण ही लोगों पर अत्याचार होता है। भाजपा हमेशा राष्ट्रवाद को बड़ावा देती है। वहीं सपा-बसपा और कांग्रेस दल परिवारवाद और जातिवाद को बड़ावा देते है। सूबे की भाजपा सरकार ने पिछले 5 वर्षाे के दौरान प्रदेश की सभी समस्याओं से निजात दिलाकर विकास की नई इबारत लिखी है। अभी और काम किये जाने की आवश्यकता है, इस चुनाव में भाजपा की जीत बहुत आवश्यक है। अबकी बार विकास दुगनी गति से होगा।

पूर्व विधायक केपी राजपूत ने कहा कि भाजपा में ही सभी समाज के मान सम्मान की गारंटी है। भाजपा सरकार मेें क्षेत्र -प्रदेश का विकास तेजी से हुआ है। इसलिये उन्होने भाजपा का दामन थामा है। भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा को रिकॉर्ड मतों से जीताकर हमें सीएम योगी को दुबारा प्रदेश की बागडोर सौंपना है।

युवा भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र प्रताप सिंह यादव उर्फ वीरू यादव ने कहा कि सपा पार्टी में रहते हुये उन्होने व उनके परिवार ने हमेशा लोगों की सेवा करने का काम किया है। इस कारण बबीना विस क्षेत्र में लोगों में उनके प्रति काफी प्यार और विश्वास कायम है। सपा शीर्ष नेतृत्व ने वर्ष 2009, 2012, 2014 और 2017 में लगातार पार्टी को हार का सामना कराने वाले परिवार पर इस बार भी दांव लगाया है, जबकि बबीना की जनता उनके साथ थी। वीरू यादव ने कहा कि परिवारवाद  सपा मंे बहुत ज्यादा हावी है, जबकि देश-प्रदेश के लिये राष्ट्रवाद बहुत जरूरी है, इसी कारण उन्होने भाजपा का दामन थामा है। वीरू यादव ने कहा कि वे और उनका हर एक समर्थक, शुभंिचंतक अब भाजपा प्रत्याशी राजीव पारीछा को भारी मतों से जिताने के लिये क्रियाशील है। इस बार और अधिक बड़ी जीत की ओर राजीव पारीछा बड़ रहे है। जीत का अंतर बहुत अधिक होगा।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा, संचालन विधानसभा संयोजक विनोद नायक और आभार जिला महामंत्री अमित साहू ने व्यक्त किया। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष जयदेव पुरोहित, विधानसभा प्रभारी रमेश लोधी, क्षेत्रीय महामंत्री संत विलास शिवहरे, डा बाबूलाल तिवारी, राजेन्द्र गुप्ता चेलरा, पलविन्दर नंदा, ब्रजमोहन जतारिया पूर्व प्रधान, गोलमाते बरल जिला पंचायत सदस्य, दिगंत चतुर्वेदी, राजकुमार राजपूत, हनी साहू, वीर सिंह राजपूत, गोविन्द रायकवार, बलवीर पाल, डा शिखा साहू, अभिषेक भार्गव, सोनल जैन, सुरेन्द्र समाधिया, मनोज श्रीवास, सोनू सकरवार, नरेन्द्र नरवारिया प्रधान, लकी साहू, सतीश जोशी, अरविंद पाण्डे, विकास पाण्डे, दीपचन्द्र पाल, चेजन भौरेले आदि उपस्थित रहे।

सपा-कांग्रेस और बसपा छोड़ बने भाजपाई

प्रकाश चंद्र जैन पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस, महेन्द्र रायकवार अध्यक्ष रायकवार समाज, गौरव पाठक, दीपक अहिरवार अध्यक्ष अहिरवार समाज बसपा एवं सपा से नाता तोड़ बली मोहम्मद, आकाश ठाकुर बघौरा, रणजीत राजपूत, आनंद कुशवाहा, सुनील प्रजापति, सहवाज  खानं, हर्ष सोनी आज भाजपा में आ गये । सभी का मार्ल्यापण करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने चुनाव में जुट जाने का आव्हान किया।