मंडल द्वारा टिकट चैकिंग तथा आरक्षित / अनारक्षित टिकट के माध्यम से आय अर्जन में निरंतर वृद्धि

झांसी। झांसी रेल मंडल द्वारा मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष के मार्गदर्शन, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (द्वितीय) अखिल शुक्ल के नेतृत्व में वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभिन्न आया स्रोतों से लक्ष्य से अधिक आय अर्जन किया जा रहा है I इसी क्रम में टिकट जांच के माध्यम से वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह अप्रैल-21 से जनवरी 22 तक की अवधि में बिना टिकट, अनियमित टिकट धारक, बिना बुक्ड लगेज, गंदगी फैलाने, मास्क धारण न करने वाले एवं धुम्रपाम करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कुल 3.23 लाख यात्रियों से उपरोक्त अनियमितता हेतु जुर्माना स्वरूप रु.21.54 करोड़ रेल राजस्व की वसूली की गयी | माह जनवरी-22 में टिकट जांच के माध्यम से अनुयामित रूप से यात्रा करने वाले 35623 यात्रियों से रु. 2.34 करोड़ रेल राजस्व के रूप में अर्जित किया गया, जो की वर्ष 2019-20 में सामान अवधि में अर्जित 1.24 करोड़ से 88.08 प्रतिशत अधिक है I

उल्लेखनीय है की मंडल द्वारा माह जनवरी 2022 में लगभग 9.44 लाख आरक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले तथा 5.45 लाख अनारक्षित श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों सहित कुल 14.89 लाख यात्रियों से लगभग रु.34 करोड़ रूपए की आय अर्जित की है I वर्तमान वित्तीय वर्ष में मंडल द्वारा माह अप्रैल-21 से जनवरी-22 तक की अवधि में कुल 1.45 करोड़ आरक्षित तथा अनारक्षित यात्रियों से कुल रु. 437.1 करोड़ की आय अर्जित की है I उक्त आय पिछले वर्ष की तुलना में 197.32 प्रतिशत अधिक है I