झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि दिल्ली मंडल के घरौंडा स्टेशन पर हो रहे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण निम्न गाड़ियों का आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन,  रेग्युलेशन तथा रीशेड्यूलिंग करने का निर्णय लिया गया है-
1. आंशिक निरस्तीकरण/ओरिजिनेशन-
(i)  गाड़ी सं. 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र प्रारम्भिक स्‍टेशन से यात्रा करने की तिथि दिनांक 09.02.2022 से 11.02.2022 तक पानीपत तक जाएगी |
(ii) गाड़ी सं. 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो प्रारम्भिक स्‍टेशन से यात्रा करने की तिथि दिनांक 10.02.2022 से 12.02.2022 तक पानीपत से चलेगी |

2. रेग्युलेशन –
(i) गाड़ी सं. 12751 हजूर साहिब नान्‍देड-जम्‍मू तवी प्रारम्भिक स्‍टेशन से यात्रा करने की तिथि 11.02.2022 आदर्श नगर दिल्‍ली-पानीपत के मध्य 145 मिनट के लिए रेग्युलेट की जाएगी |
(ii) गाड़ी सं. 12925 बांद्रा (ट.)-अमृतसर प्रारम्भिक स्‍टेशन से यात्रा करने की तिथि 11.02.2022 को आदर्श नगर दिल्‍ली-पानीपत के मध्य 120 के मिनट लिए रेग्युलेट की जाएगी |
(iii) गाड़ी सं. 12715 हजूर साहिब नान्‍देड-अमृतसर प्रारम्भिक स्‍टेशन से यात्रा करने की तिथि 11.02.2022 को  आदर्श नगर दिल्‍ली-पानीपत के मध्य 100 मिनट के लिए रेग्युलेट की जाएगी |
(iv) गाड़ी सं. 12926 अमृतसर-बांद्रा (ट.) प्रारम्भिक स्‍टेशन से यात्रा करने की तिथि 11.02.2022 को अम्‍बाला कैंट-करनाम के मध्य15 केलिए रेग्युलेट की जाएगी |

3. रीशेड्यूलिंग –
(i) गाड़ी सं. 12550 जम्‍मू तवी-दुर्ग प्रारम्भिक स्‍टेशन से यात्रा की तिथि 10.02.2022 को जम्‍मू तवी से अपने निर्धारित समय के स्थान पर 6.35 बजे (2.00 घंटे देर से ) चलेगी |