– दर्जनों ब्राह्मणों ने ली सपा की सदस्यता

झांसी। समाजवादी पार्टी की सदर सीट के प्रत्याशी सीताराम कुशवाहा के समर्थन में आए ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा विधानसभा के केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकार वार्ता को संबोधित किया। ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष पंडित महावीर शरण भार्गव ने कहा कि वर्तमान की भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा ब्राह्मण समाज पर अत्याचार हुआ है, भाजपा सरकार में ही ब्राह्मण समाज के लोगों की जबरन हत्याएँ की गई हैं। झांसी में ही ब्राह्मण परिवारों की सरेआम हत्या की गई है। भाजपा ने प्रदेश की जनता को झूठा रामराज दिखाकर सत्ता की कुर्सी हतियाई परंतु ब्राह्मणों की सरेआम हत्याएँ दर्शाती है कि भाजपा सरकार में रामराज की नहीं बल्कि रावण राज की स्थापना हुई है।
पंडित नवनीत मिश्रा ने कहा कि इस सरकार में ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे भाजपा ने ठगा नहीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार आने पर अखिलेश यादव ही ब्राह्मण समाज का भला कर सकते हैं। सपा सरकार आने पर मंदिर के पुजारियों को मानदेय, शहर के सबसे बड़े चौराहे का नाम भगवान परशुराम के नाम से होगा। साथ ही सरकार में ब्राह्मण समाज की बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे बृजेश पाठक कतोली महाराज के पुत्र आत्रेय पाठक एवं मैत्रिय पाठक ने कहा कि भाजपा ने हमेशा अपराधियों को संरक्षण दिया है इसका प्रमाण मऊरानीपुर का टिकट है। आत्रे ने कहा कि पूरी ताकत से ब्राह्मण समाज ने सपा को जिताने का संकल्प लिया है। इस दौरान भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए पंडित रोहित दुबे ब्राह्मण समाज के तीन दर्जन साथियों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।
इस दौरान पंडित सुरेश मिश्रा, कुमारी शैलजा तिवारी, पं. नवनीत मिश्रा, पं. सत्येंद्र पुरी गोस्वामी, पं. राजेश नायक, पं. कमला कांत उपाध्याय, पं. सुनील मिश्रा, पं. अक्षय भार्गव, पं. अरविंद उपाध्याय, पं. राम गोविंद तिवारी, पं. जय भार्गव, पं. अम्ब्रीश मिश्रा, पं. राहुल मिश्रा, पं. श्रीराम भदौरिया, पं. रत्नेश उपाध्याय, पं. अनिरुद्ध नायक, पं. नितेश त्रिपाठी, पं. विवेक पांडेय, पं. पवन दुबे, पं. अभिषेक बाजपेई, पं. राहुल गोस्वामी, पं. मनीष शुक्ला, पं. राहुल जोशी, पं. अमित तिवारी, पं. अतुल दुबे, पं. जगदीश मिश्रा, पं. राकेश तिवारी, पं. मुकेश दुबे, पं. राजकुमार भार्गव. पं. सुनील त्रिपाठी, पं. सुभाष दुबे, पं. विनय चतुर्वेदी, आदि दर्जनों ब्राह्मण बन्धु, सहित प्रसपा के डाॅ. वीरेन्द्र सिंह यादव, सपा के पूर्व प्रवक्ता शकील खान, उमा शंकर यादव, ज्ञान सिंह कुशवाहा, नदीम अली हाशमी, अभिषेक सोनी जैकी, अयान अली हाशमी, चौधरी असलम शेर ,अजय सूद ,संत सिंह सेरसा, परमानंद कुशवाहा ,पुष्पेंद्र यादव पूर्व पार्षद, संजीव यादव ,लक्ष्मी नारायण कुशवाहा, कैलाश, संजू यादव, मनोज पाल, रामसेवक कुशवाहा, प्रमोद यादव ,लाला कुशवाहा, अवधेश यादव ,कीर्ति बरम कुशवाहा ,मनोज यादव ,जीतू यादव ,अशरफ ,गुलजार राइन ,राजा यादव ,शोभा कुशवाहा ,श्रीमती सीमा श्रीवास्तव ,शबीना सिद्दीकी, स्टेला मशीह,परजाना, मनीषा क्रोशिया, रीना ,गीता, उषा ,भावना ,हेमा ,रंजना, नैंसी ,कुसुम ,विनीता ,रश्मि, मिथिला , आदि उपस्थित रहे। अंत में सपा के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम ने आभार व्यक्त किया।