आबकारी अभियान, 210 लीटर अवैध शराब बरामद,  400 किग्रा लहन नष्ट

0
55

झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 18 मार्च को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी एवं सुश्री सोनीबाला जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-4 झांसी द्वारा भोजला नहर, भोजला मण्डी, पंचवटी रेलवे क्रॉसिंग, ग्राम बूढ़ा, ग्राम महेबा, ग्राम भीतरी, ग्राम मुड़ेई, ग्राम अम्मरगढ़ व डेरा गरौठा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 210 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 400 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 03 अभियोग पंजीकृत किए गये। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानों से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here