झांसी। एनसीआरईएस द्वारा कर्मचारियों की समस्या के समाधान हेतु संघ सप्ताह के अंतर्गत शिविर का आयोजन शुरू कर दिया गया है। संगठन के महामंत्री आर पी सिंह के आदेशानुसार 21 से 26 फरवरी तक संघ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। संघ सप्ताह के अंतर्गत 21 फरवरी को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया।   इसमें विभिन्न कर्मचारियों की समस्याओं को इकट्ठा किया गया। इस शिविर का शुभारंभ मंडल सचिव भानु प्रताप सिंह चंदेल के द्वारा मंडल रेल प्रबंधक के प्रेम कार्यालय में सुबह 11:00 बजे किया गया।

इस मौके पर प्रशासनिक लेखा शाखा के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, सचिव संजीवन राय, कार्यकारी अध्यक्ष बी पी सिंह परिहार, कोषाध्यक्ष गौरव श्रीवास्तव, सहायक सचिव अरुण त्रिवेदी, सहायक संगठन सचिव सुनीता झा, उपाध्यक्ष नवीन शर्मा, यूथ विंग के अध्यक्ष बृजेंद्र सिंह ने भाग लिया। शिविर का आयोजन सुबह 11:00 बजे से शाम के 6:00 बजे तक किया गया जिसमें विभिन्न कर्मचारियों की समस्याएं आई जिनको मंडल रेल प्रबंधक महोदय को भेजा जाएगा इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं से आए हुए प्रतिनिधि शामिल रहे। 22 फरवरी को रेलवे चिकित्सालय झांसी में समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा।