Oplus_131072

झांसी। जिले केे बड़ांगांव थाना क्षेत्र में परेशान होकर एक किसान ने आम के पेड़ से लटककर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

झांसी में बड़ागांव थानान्तर्गत ग्राम लिधौरा निवासी करीब 40 वर्षीय अशोक कुमार स्व. हुकुम सिंह तीन बच्चों का पिता था। वह खेती किसानी कर वह परिवार का भरण पोषण करता था। फसल खराब होने के कारण वह परेशान रहता था। इसी परेशानी के चलते खेत पर जाकर उसने आम के पेड़ से लटककर फांसी लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।