चोरी के 6 मोबाइल फोन बरामद, कई यात्रियों को बना चुकी शिकार
झांसी। जीआरपी ने झांसी रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से हरियाणा की एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार कर यात्रियों के चुराए गए आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद कर लिए। उसने बीती रात 2 ट्रेन से यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी किये थे।
मुखबिर की सूचना पर जीआरपी की टीम ने झांसी स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में घेराबंदी कर संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास चोरी के आधा दर्जन मोबाइल फोन बरामद हुए। पूछताछ में महिला ने अपना नाम फरीदाबाद के चन्दीला फतेहपुर निवासी अनीता सोनी बताया।
उसकी गिरफ्तारी के बाद कई जानकारियों जीआरपी को मिलीं। पूछताछ में पता चला कि वह दिन में फरीदाबाद से झाँसी आती थी। इसके बाद रात को दिल्ली की तरफ जाने वाली ट्रेन में सवार होती थी। इसके बाद कोच में सोते समय यात्रियों का मोबाइल फोन चोरी कर लेती थी। पूछताछ में पता चला कि वह कई घटनाएं कर चुकी है। उसकी गैंग में कुछ और लोग शामिल है। टीम में प्रभारी निरीक्षक रावेन्द्र कुमार, एसआइ अनूप कुमार, वीर विक्रम सिंह, सचिन द्विवेदी, निशा मौजूद रही।














