रेल सुरक्षा में सराहनीय योगदान : झांसी मंडल के दो कर्मचारी महाप्रबंधक द्वारा सम्मानित
प्रयागराज। झांसी मंडल में संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित करने की दिशा में सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों अजय कुमार एवं श्री पियूष खन्ना को 24 मार्च को संरक्षा पुरस्कार से प्रयागराज मुख्यालय में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मानित कर्मचारियों ने अपने कार्य के दौरान उच्च स्तर की सतर्कता, सजगता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए रेल संचालन में उत्पन्न अनियमितताओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की, जिससे संभावित जोखिमों को टाला जा सका तथा सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित हुआ। उनके इस उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें संरक्षा प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार प्राप्त करने वाले कर्मचारियों में –
अजय कुमार, ट्रैकमैन,टीकमगढ़ (सीनियर सेक्शन इंजीनियर/रेल पथ, टीकमगढ़)
पियूष खन्ना, कांटेवाला (इलेक्ट्रिकल), बबीना (वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक, झांसी)
इस अवसर पर अधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से अपील की कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सतर्कता, सजगता एवं उत्कृष्टता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।














