डीजल चोरी प्रकरण का खुलासा, दो गिरफ्तार

0
20

झांसी। रेल मण्डल झांसी के अंतर्गत भीमसेन क्षेत्र में दर्ज डीजल चोरी के एक महत्वपूर्ण मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया गया है। यह प्रकरण 04 जनवरी 26 को रेलवे संपत्ति (अवैध कब्जा) अधिनियम की धारा 3 के अंतर्गत अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

23 मार्च को आरपीएफ पोस्ट निरीक्षक उरई के नेतृत्व में अपराध आसूचना शाखा ग्वालियर एवं कानपुर की संयुक्त टीम द्वारा सटीक सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया गया। उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत एवं उनकी टीम द्वारा भीमसेन क्षेत्र के आसपास से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए अभियुक्तों के नाम सागर गौतम, निवासी रामपुर भीमसेन, थाना सच्चेंडी, जनपद कानपुर नगर, शिवम गौतम, निवासी भौती प्रतापपुर, थाना सच्चेंडी, जनपद कानपुर नगर बताए गए हैं। पूछताछ एवं साक्ष्यों के आधार पर इस प्रकरण में चार अन्य व्यक्तियों को नामजद करते हुए वांछित किया गया है, जिनकी तलाश जारी है। उक्त प्रकरण में पूर्व में बरामद रेलवे संपत्ति की अनुमानित कीमत ₹34,000/- आंकी गई है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत, भीमसेन, सहायक उप निरीक्षक देवेश कुमार,। प्रधान आरक्षी नागेन्द्र मौर्य, जितेंद्र कुमार, भीमसेन
आरक्षी पुनीत भारती शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here