झांसी। ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए रेलवे में कांटे वाला ‘ए’ रामस्वरुप कुशवाह की पत्नी को आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख इक्कयासी हजार छै सौ त्रिहेत्तर रुपए का चैक सोमवार को प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि रेलवे में कांटे वाला ‘ए’ रामस्वरुप कुशवाह की ड्यूटी के दौरान मृत्यु हो गई थी। मृतक रेल कर्मी की पत्नी को आर्थिक सहायता के लिए मंडल के समस्त विभागों के द्वारा 1,81,673 रुपए की धनराशि एकत्रित की गई थी। इस राशि का चैक वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी के द्वारा, दिवंगत रामस्वरुप कुशवाह की पत्नि को उसके परिवार के सदस्यों की उपस्थिति में प्रदान किया गया। इस दौरान आर के शर्मा (टीआई), मनोज कुमार सैनी (सीवाईएम), डीके श्रीवास्तव (एरिया कंट्रोलर) तथा अनिल कपूर यार्ड मास्टर तथा मंडल के अन्य रेल साथी मौजूद रहे।