झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी शिवहरी मीना के निर्देशन में व पुलिस अधीक्षक नगर विवेक त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी सदर राजेश कुमार राय के पर्य़वेक्षण में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 5 अप्रैल को थानाध्यक्ष बडागांव द्वारा हमराह पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर इण्डियन पैट्रोल पम्प के आगे झाँसी की तरफ हाईवे पर अन्दर राकेश गुप्ता उरई वाले के बंद पड़े क्रेशर खण्डहर के अन्दर ग्राम गोरामछिया से अभियुक्त अंकित वाल्मकि पुत्र मंजू वाल्मीकि नि0 ग्राम रिछौरा थाना बडागाँव जिला को गिरफ्तार कर मौके से चाबियों सहित 5 मोटरसाइकिल चोरी की बरामद की गयी। इस दौरान एक अभि0 करन वाल्मीकि पुत्र गब्बर सिंह नि0 लिधौरा थाना बडागाँव जिला झाँसी भागने में सफल रहा।

पकडी गयी 5 मोटरसाइकिल मे से 3 थाना चिरगाँव जिला झाँसी से चोरी से सम्बन्धित है। जिसके सम्बन्ध मे थाना चिरगाँव में मुकदमे पंजीकृत हैं। अभियुक्त गण के विरूद्ध थाना बडागांव पर धारा 41/411/413 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम – 

1.SO परमेन्द्र कुमार सिंह थाना बडागाँव झांसी
2.उ0नि0 रमाशंकर तिवारी चौकी प्रभारी पारीछा थाना बडागाँव झांसी
3.उ0नि0 प्रवीन कुमार थाना बडागाँव झांसी
4.उ0नि0 रविओम सिंह थाना बडागाँव झांसी
5.का0 1429 पुष्पेन्द्र सिंह थाना बडागाँव झांसी
6.का0 1529 प्रदुम्न तिवारी थाना बडागाँव झांसी
7.का0 1373 मानेन्द्र कुमार थाना बडागाँव झाँसी