आबकारी व पुलिस के संयुक्त प्रवर्तन अभियान से अफरातफरी
झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी झांसी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत 25 मार्च को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी व थाना पुलिस प्रेमनगर, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी एवं हर्ष बाबू आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 झांसी व थाना पुलिस सकरार द्वारा टपरियन हंसारी, लक्ष्मी गेट अन्दर, ग्राम वनगुआ, ग्राम रोरा व डेरा पाड़री, मथनपुरा, परगहना, सकरार, अड़जार, तेजपुरा, बंगरा सेकरा में दबिश दी गई।
दबिश के दौरान 715.40 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 1700 किग्रा लहन मौके पर नष्ट करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 05 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए। चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।














