ग्वालियर/झांसी। 18 अप्रैल को 7.20 बजे ग्वालियर सेक्शन में गाडी संख्या 22685 डाउन (यशवंत पुर – चंडीगढ़ सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस) के लोको से कि0मी0 संख्या-1227/12 पर पत्थर टकरा गया। सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल ग्वालियर पोस्ट से स्टाफ घटनास्थल पर पहुंच गया। इस दौरान जेई/पीवे व सीएलआई ग्वालियर के साथ आरपीएफ स्टाफ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान कि0मी0 संख्या 12227/04-06 पर डाउन लाईन के निकट एक पत्थर पड़ा मिला। इस पत्थर पर टकराने के निशान पाये गये। रेलवे ट्रैक पूर्ण रूप से सुरक्षित पाया गया। उक्त घटना से गाडी संख्या 22685 डा0 प्रभावित हुई। उक्त घटना से रेल सम्पत्ति की कोई क्षति नही हुई। मौके पर मिले पत्थर को जप्त किया गया। इस मामले में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट ग्वालियर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।