झांसी। नगर निगम झांसी में उप सभापति चुनाव निर्विरोध हो गया। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भरत सेन को निर्विरोध उप सभापति घोषित किया गया। इस दौरान उपस्थित विधायक रवि शर्मा, मेयर रामतीर्थ सिंघल सहित भारतीय जनता पार्टी विपक्षी दलों के समस्त पार्षदों ने शव निर्वाचित उप सभापति को पुष्प माला पहना कर स्वागत किया।

गौरतलब है कि 4 वर्षों से नगर निगम उ उप सभापति पद पर भाजपा ने परचम लहराया है। आज हुए चुनाव में भाजपा के मात्र एक प्रत्याशी भरत सेन ने नामांकन किया। किसी और के नामांकन नहीं होने पर भरत सेन निर्विरोध उपसभापति पद पर विजई घोषित हुए।