झांसी मंडल रेल सप्ताह समारोह 2022
झांसी। सीनियर रेलवे इंस्टीटयूट झांसी के प्रांगण में आयोजित उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में 67वां रेल सप्ताह समारोह में मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा मंडल के 152 कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया जिसमें पुरस्कार राशि के अलावा प्रशस्ति पत्र एवं मेडल दिये गये। इसके आलावा झांसी मंडल के विभिन्न विभागों के कार्यालयों / डिपो / अनुभागों को उत्तम कार्यशैली के लिए 12 शील्ड प्रदान किये गये। इस अवसर पर रेल सप्ताह समारोह उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय द्वारा मंडल को प्रदान की गई 11 शील्ड एवं सर्वोत्तम मंडल की शील्ड प्रदर्शित किया गया|
समारोह में मंडल रेल प्रबंधक ने झांसी मंडल की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए इसके सभी कर्मचारियों को बधाई दी तथा झांसी मंडल के कर्मचारियों के हित में किये जा रहे विभिन्न कार्यों पर भी प्रकाश डाला। इस मौके पर दिनेश वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक / परिचालन एवं विवेक मिश्रा / अपर मंडल रेल प्रबंधक / इंफ़्रा व महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा रेनू गौतम एवं अन्य सदस्याएं एवं मंडल के अधिकारीगण, यूनियन तथा एसोसियेशन के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार गुप्ता, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी / झांसी के निर्देशन में शशी व्यास ने किया तथा आभार ज्ञापन जी.पी. मिश्रा, मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा दिया गया।