– गर्लफ्रेंड ने दर्ज कराई एफआईआर, शादी हुई रद्द

ग्वालियर (संवाद सूत्र)। गर्लफ्रेंड को धोखा देकर शादी रचा रहे एक व्यवसाई पर गर्लफ्रेंड ने ग्वालियर के इंदरगंज थाना में ब्लात्कार की एफआईआर दर्ज करा दी। ब्लात्कार की एफआईआर दर्ज होते ही दुष्कर्मी दूल्हा बारात में घोड़े से उतर कर भाग गया। लड़की वालों को जैसे ही मामले का पता चला तो उन्होंने भी शादी निरस्त कर दी। गर्लफ्रेंड का आरोप है कि 4 साल से वह आरोपी (हिमांशु रावत) के साथ लिव-इन-रिलेशन में थी। आरोपी ने कई बार उसके साथ मर्जी के खिलाफ जाकर दुष्कर्म किया और यहां चोरी छिपे शादी कर रहा था। ब्लात्कार की एफआईआर दर्ज होते ही दूल्हे को गिरफ्तारी का डर सताने और बारात लेकर नहीं आया है। वधु पक्ष भी आरोपी परिवार पर धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज कराने के लिये थाने में पहुंच गया है।

दरअसल, राजस्थान के धौलपुर राजा खेड़ा निवासी 26 वर्षीय हिमांशु रावत पुत्र दिनेश रावत व्यवसायी है। हरियाणा के गुरुग्राम में उसकी शिवानी होम हेल्थ केयर के नाम से सर्जिकल आइटम की कंपनी संचालित करता है। 4 साल पहले उसकी पहचान ग्वालियर में पढ़ाई के दौरान शिवपुरी करैरा निवासी 23 वर्षीय युवती से हुई थी। इसके बाद दोनों में दोस्ती फिर प्यार हो गया। दोनों ने एक दूसरे से शादी करने का वादा किया और शारीरिक संबंध हो गए। इसके बाद दोनों गुरुग्राम हरियाणा में रहे।

आरोप है कि जुलाई 2018 से लेकर 14 अप्रैल 2022 तक हिमांशु ने कई बार उसके साथ उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर संबंध बनाए। पहली बार उसे इंदरगंज स्थित होटल मिडवे में लेकर आया था और यहां उसके साथ रेप किया तभी से हिमांशु उसे शादी करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था।
गर्लफ्रेंड को दे रहा था धोखा : हिमांशु एक ओर तो गर्लफ्रेंड को शादी का झांसा देकर लिव-इन-रिलेशन में था वहीं दूसरी ओर उसे धोखा देकर दूसरी लड़की से शादी कर रहा था। 2 मई को कम्पू में रहने वाली युवती से उसकी शादी होनी थी। शादी का समारोह झांसी रोड स्थित जीवाजी क्लब के सामने मैरिज गार्डन में था। जब दूल्हे की गर्लफ्रेंड को उसकी शादी की खबर मिली तो वह इंदरगंज थाने पहुंची और अपने साथ हुए दुष्कर्म की शिकायत की। युवती की शिकायत पर इंदरगंज थान में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
एफ आई आर दर्ज होते ही बारात में दूल्हा घो़ड़ी उतरकर भागा : 2 मई को हिमांशु को बारात लेकर आना था, जैसे ही उसका पता लगा कि ग्वालियर में उस पर ब्लात्कार का मामला दर्ज हो गया तो वह धौलपुर से बारात लेकर ग्वालियर नहीं आया। जिस लड़की से उसकी शादी हो रही थी। जब वहां बारात नहीं पहुंची तो वहां हंगामा मच गया। लोग बातें करने लगे और जब लड़की पक्ष ने पता किया तो पूरे मामले की सच्चाई पता लगी। इसके बाद उन्होंने अपने यहां शादी निरस्त होने का बैनर लगा दिया। अब वधु पक्ष ने भी अपने साथ हुई धोखाधड़ी की शिकायत कंपू थाने में की है।

फेसबुक पर मिलने के बाद हुआ था रिश्ता पक्का : हिमांशु की जिस लड़की से शादी हो रही थी वह भी अजीब कहानी है। लड़की के भाई मुकेश ने फेसबुक पर हिमांशु रावत को देखा था। फोटो से अच्छा लगा तो उससे बात की। उसके बिजनिस का पता लगा तो रिश्ता समझ में आया। मुकेश ने अपने पिता को धौलपुर हिमांशु के घर भेजा और खुद गुरुग्राम में उससे मिला। तब किसी ने कुछ नहीं बताया था। 2 मई को शादी से पहले 7 लाख रुपए हिमांशु के परिवार को एडवांस दे चुके हैं। 2 मई को खाना और सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुकेश ने बताया कि जब शाम को बारात कहा तक आ गई है पूछने कॉल किया तो पूरे मामले का पता लगा। हिमांशु ने बताया कि बारात लेकर नहीं आ रहे हैं। इसके बाद शादी कैंसल को बैनर लगाना पड़ा। उनके साथ धोखाधड़ी हुई है। 12 से 15 लाख रुपए खर्च हो चुका है। कंपू थाने में मामले की शिकायत की है।