झांसी। मुख्यमंत्री उ०प्र० योगी आदित्यनाथ की संस्तुति पर राज्यपाल ने हरगोविन्द कुशवाहा को पुनः अन्तर्राष्ट्रीय बौध शोध संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष के पद पर नामित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ में उपाध्यक्ष हरगोविन्द कुशवाहा एवं  09 सदस्यों को पुनः नामित किया है।