#Jhansi हाईवे पर डिवाइडर फांद कर ट्रक की बस से टक्कर, वैन भी भिड़ी

0
19

ट्रक चालक को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा, 13 घायल 

झांसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र में झांसी-कानपुर हाइवे पर बुजुर्ग बचावली गांव के पास सोमवार सुबह लगभग 6 बजे बस-ट्रक और वैन टकराने से 13 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। जहां एक की हालत गंभीर है। घटना का कारण कानपुर की तरफ से आ रहे ट्रक के ड्राइवर को नींद की झपकी आने से ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर फांदकर रोडवेज बस से टकरा गया। इसके बाद पीछे आ रही वैन भी बस में घुस गई।

दरअसल, सोमवार सुबह झांसी से सवारियां लेकर कानपुर जा रही थी रोडवेज बस नंबर यूपी 78 एचटी 3937 बचावली गांव के पास पहुंच थी तभी सामने से दूसरी लाइन पर आ रहा ट्रक के ड्राइवर को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक असंतुलित होकर डिवाइडर फांद कर रोडवेज बस से टकरा गया। इस घटनाक्रम में पीछे आ रही वैन भी बस में घुस गई।

एक साथ तीन वाहनों की भिड़ंत से अफरातफरी मच गई और आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को वाहनों से निकाल कर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज चल रहा है।

वैन में अनुयाईयों सहित सवार थे संत

दुर्घटनाग्रस्त वैन के चालक कानपुर के बिठुर निवासी बबलू ने बताया कि वैन में स्वामी शिवानंद समेत 4 लोग सवार थे। स्वामी इंदौर में अपने आश्रम से बिठुर जा रहे थे तभी ट्रक डिवाइडर फांद कर उनकी लाइन पर आ गया और बस से टकरा गया। जब तक चालक ने ब्रेक लगाए तब तक उसकी वैन भी पीछे से बस में घुस गई। चारों को मामूली चोटें आई हैं।

हादसे में सुमित पटेल (28), उनकी पत्नी रागिनी (23), उनकी बेटी आरिका (2), स्वामी सिवानंद (77), बालकिशन (31), बबलू (37), बस चालक राजीव कुशवाहा (30), कंडेक्टर रिचा साहू (32) समेत 13 लोग घायल हो गए। इन सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here