झांसी। बुंदेलखंड कॉलेज झांसी के स्वर्ण जयंती सभागार में रेड रिबन क्लब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रोफेसर एस०के०राय प्राचार्य, बुंदेलखंड कॉलेज झांसी ने सभी छात्र-छात्राओं को HIV/एड्स के रोकथाम के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरविंद कुमार एस०पी० (देहात) ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को रक्तदान को बढ़ावा देने एवं युवा सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया । विशिष्ट अतिथि सचिन रघुवंशी एस०आई० साइबर क्राइम ने सभी छात्रों को साइबर अपराध से बचने के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर संजीव शेखर सिंह एवं आभार डॉ नागेंद्र कुमार सिंह द्वारा किया गया। डॉ. रामानंद जायसवाल एवं डॉ रामनारायण ने मंच व्यवस्था संभाली। कार्यक्रम में डॉ वंदना कुशवाहा, डॉ अमित कुमार, डॉ आदित्य कुमार सिंह, डॉ अजय कुमार प्रजापति, डॉ अजीत गुप्ता एवं अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।














