बेटी के सामने ज़हर निगलने वाले पिता ने दम तोड़ा, दो की हालत गंभीर

0
7

झांसी। मध्य प्रदेश के निवाड़ी में बेटी के सामने ज़हर खाने वाले एक व्यक्ति ने दो दिन बाद दम तोड़ दिया। इसके अलावा गुरसरांय थाना क्षेत्र में एक महिला व पुरुष ने पारिवारिक कलह के चलते विषाक्त का सेवन कर लिया।

मप्र के निबाड़ी के हीरापुरा निवासी राकेश अहिरवार (44) पुत्र मूलचंद्र अहिरवार खेती किसानी करता था। उसकी पत्नी अनीता अपने भांजे की शादी में शामिल होने के लिए सितौरा गांव गई थी। घर पर राकेश और उसकी बेटी थी। 27 मार्च को राकेश शराब पीकर घर आया। इस दौरान उसने शीशी में रखे जहर को खा लिया। जब तक बेटी जहर की शीशी छीन पाती, तब तक वह जहर निगल चुका था। तुरंत उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर सोमवार को उसकी मौत हो गई। राकेश ने किन परिस्थितियों में ज़हर का सेवन किया स्पष्ट नहीं हो पाया है।

गुरसराय थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते दो लोगों ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। पहली घटना ग्राम लखावती की है जहां लगभग 30 वर्षीय रामहेत पुत्र परमानंद ने पारिवारिक विवाद के. कारण जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल पहुँचाया।

दूसरी घटना ग्राम कुरेठा में हुई जिसमें लगभग 23 वर्षीय रविता पत्नी मोनू ने भी गृह क्लेश के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे भी परिजनों द्वारा तत्काल गुरसराय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here