CEIR PORTAL/सर्विलांस टीम द्वारा खोए हुए 126 मोबाइल फोन ख़ोज निकाले
झांसी। जिले में विभिन्न आवेदकों द्वारा अपने मोबाइल फोन खोने एवं गुम होने के संबंध में प्राप्त सूचना के आधार पर झांसी पुलिस की सर्विलांस सेल द्वारा CEIR PORTAL एवं अन्य तकनीकी साधनों का प्रयोग करते हुए 126 मोबाइल फोन बरामद कर लिए, जिनकी बाजार में कीमत करीब 18 लाख रूपये है।
बरामद मोबाइल फोन को उनके स्वामियों को आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति द्वारा पुलिस लाइन में सुपुर्द किया गया। मोबाइल फोन मिलने पर सभी ने झांसी पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।
उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल फोन के स्वामियों द्वारा पूर्व में मोबाइल फोन गुम होने के संबंध में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए गए थे। उक्त प्रकरणों के क्रम में एसएसपी झाँसी द्वारा सर्विलांस टीम को गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देशित किया गया था। दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सर्वेलंस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए कुल 126 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए।














