आबकारी का प्रवर्तन अभियान, 560 लीटर अवैध शराब बरामद

0
7

झांसी। जनपद में राजस्व वृद्धि एवं आबकारी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु जिलाधिकारी मृदुल चौधरी, उप आबकारी आयुक्त झांसी प्रभार उमेश चन्द्र पाण्डेय एवं जिला आबकारी अधिकारी मनीष कुमार के निर्देशन में आबकारी विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत सोमवार को मनोज कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 झांसी, अजय कुमार आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 झांसी व थाना पुलिस शाहजहांपुर, हर्ष बाबू आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-3 झांसी, सोनीबाला जायसवाल आबकारी निरीक्षक क्षेत्र4 झांसी एवं नारायण गुप्ता आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 झांसी द्वारा सिमरावारी पहाड़ियां, आरामशीन, भेल कॉलोनी, मथुरापुरा सिमराहा, ग्राम सिमरिया व डेरा चंडीगढ़, दासना, रोरा, इटायल, झबरा, जखनवारा, नोटा में दबिश दी गई।

दबिश के दौरान 560 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में 09 अभियोग पंजीकृत किए गये। कार्यवाही में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। साथ ही अवैध शराब/अपमिश्रित शराब व ओवर रेटिंग के दृष्टिगत जनपद की देशी शराब/कंपोजिट मदिरा दुकानों पर टेस्ट परचेजिंग कराते हुए आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संचित स्टॉक का स्टॉक पंजिका में अंकित स्टॉक से मिलान करते हुए भौतिक रूप से सत्यापन किया गया एवं पूर्ण रूप से पी.ओ.एस. मशीन से मदिरा की बिक्री करने के निर्देश दिए गए।

चेकिंग के दौरान अवैध अड्डों से शराब न खरीदने हेतु लोगों को जागरूक किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर शराब का सेवन करने वालो की भी चेकिंग करते हुए लोगों को चेतावित किया गया और मदिरा दुकानो से ही क्यू.आर.कोड युक्त शराब खरीदने हेतु कहा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here