Jhansi । रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि दिल्ली–अम्बाला सेक्शन में  बजीदा जतन स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग के कार्य के कारण गाड़ी संख्या 11841/11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो- कुरुक्षेत्र के संचालन में परिवर्तन किया जा रहा है | उक्त  गाड़ी को पानीपत से कुरुक्षेत्र के मध्य आंशिक रूप से रद्द  किया जा रहा है |

             गाड़ी संख्या 11841 खजुराहो-कुरुक्षेत्र एक्सप्रेस का संचालन अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 19.05.22, 20.05.22 एवं 21.05.22 को पानीपत तक किया जाएगा |    इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11842 कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस अपने प्रारम्भिक स्टेशन से दिनांक 20.05.22, 21.05.22 एवं 22.05.22 को चलने वाली पानीपत स्टेशन से प्रारम्भ होगी  |