Jhansi/Gawaliar। झांसी मंडल की ग्वालियर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत को फरवरी 22 के दौरान कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी करते हुए विविध यात्री गाड़ियों से गांजा की तस्करी में लिप्त 7 व्यक्तियों को 83 किलो 350 ग्राम गांजा के साथ विधिक कार्यवाही की गई।

इनके अतिरिक्त श्री राजावत द्वारा माह फरवरी में ही 2 व्यक्तियों को चांदी की तस्करी करते पकड़ा और उनसे 13 किलो 639 ग्राम चांदी पकड़ कर विधिक कार्यवाही करते हुए जुर्माना कराया गया। इसी माह में राजावत द्वारा रेल सम्पत्ति चोरी में संलिप्त दो व्यक्तियों व यात्री सामान की चोरी में संलिप्त एक अपराधी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

उक्त उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने पर उप निरीक्षक रविन्द्र सिंह राजावत को रेल सुरक्षा बल उमरे द्वारा फरवरी माह का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी के पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।