Jhsnsi। रे0सु0ब0 अंतर मंडलीय निशानेबाजी प्रतियोगिता 2022 का आयोजन झांसी मंडल में 25 से 27 मई 2022 तक मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी आलोक कुमार के दिशा निर्देशन में रे0सु0ब0 फायरिंग रेंज गड़ियां डैम झांसी में कराया गया l जिसमें झांसी, आगरा, प्रयागराज मंडल व मुख्यालय के प्रतिभागियों ने भाग लिया l

प्रतियोगिता में लौंग रेंज व शार्ट रेंज में रायफल, पिस्टल व कार्बाइन मशीन गन हथियारों की विभिन्न कैटेगरी की निशानेबाजी प्रतियोगिता करायी गई । उ0म0रे0 की एक टीम का चयन किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ निशानेबाज उपनिरीक्षक नितिन कुमार (प्रयागराज मण्डल) को घोषित किया गया।
प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन मंडल सुरक्षा आयुक्त झांसी व सहायक सुरक्षा आयुक्त ग्वालियर द्वारा कर विजेताओं को पुरष्कृत किया गया। प्रतियोगिता को पी0 एस0 परिहार निरीक्षक झांसी (लोको), मनोज शर्मा निरीक्षक झांसी (प्रशासन), चमन सिंह तोमर निरीक्षक मंडल वस्र भंडार व निरीक्षक झांसी स्टेशन रविंद्र कौशिक झांसी व अन्य स्टाफ द्वारा सम्पन्न कराया गया।