झांसी। सहयोग विकास सेवा संस्था के तत्वावधान में बबीना के गणेश मंदिर हाट के मैदान में 20 वें बबीना सामूहिक विवाह महोत्सव में 25 कन्याओं का विवाह कराया गया।

प्रारंभ में सभी दूल्हों कि बारात बबीना डाक बंगले से प्रारंभ होकर मेन रोड से होते हुये नगर भ्रमण कर समारोह स्थल हाट के मैदान पहुंची जहाँ दूल्हा दुल्हन को क्रम से जय माला कराई गई। संस्था द्वारा सभी जोड़ों को गिफ्ट के रूप में सोफा सेट, अलमारी, टीवी, पलंग, ड्रेसिंग टेबिल, टेबिल, वर्तन, कपड़े सहित कई उपहार दिए गए।

समारोह में सभी जोड़ों का टीका झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा द्वारा किया गया। इस मौके पर अतिथियों में अशोक कुमार जैन अध्यक्ष उद्योग व्यापार मंडल झांसी आदि उपस्थित रहे। सागर राय द्वारा सभी अथिति का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में ज्ञानचन्द्र जैन पलवीनदर सिंह नन्दा, चन्द्र प्रकाश राय, जीतू सोनी अरुण राय, आदर्श गुप्ता, पंडित राजेन्द्र शास्त्री, रवि पाठक, संजय राय, दीपक त्रिपाठी, दीन दयाल प्रधान, ललित साहू, सोनी सिकरवार, पोपो साहू, सन्दीप राजपूत, गोलू, पवन यादव, पहलवान कुशवाहा, फुंटी जैन, संजीव झा आदि गणमान्य लोगों द्वारा सभी जोड़ों को अपना आर्शीवाद प्रदान किया गया अंत मे संस्था अध्यक्ष गोविंद यादव एवं प्रिन्स राज यादव द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया।