Jhansi । रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि तीसरी रेल लाइन डबरा-अनंतपेठ-आंतरी रेल खंड पर डबरा स्टेशन पर इलेक्ट्रोनिक इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा | जिसमे नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है | जिस कारण से  ट्रेनों के रद्दीकरण, रेगुलेट, पुनर्निर्धारण नीचे दिए गए विवरण के अनुसार रहेंगे :-

1- निरस्तीकरण :- i-गाड़ी संख्या 11807 वीरांगना लक्ष्मी बाई- आगरा कैंट मेमू   17 जून को रद्द रहेगी |

ii-गाड़ी संख्या 11808 आगरा कैंट- वीरांगना लक्ष्मी बाई मेमू  17.जून को रद्द रहेगी |

,2-  रेगुलेट:- गाड़ी संख्या 11077 जम्मूतवी-पुणे 17 जून को वीरांगना लक्ष्मी बाई-डबरा के मध्य 70 मिनट रेगुलेट किया जाएगा  |

गाडी संख्या 12137 फिरोजपुर-मुंबई सी.एस.टी 17 जून को वीरांगना लक्ष्मी बाई-डबरा के मध्य 60 मिनट रेगुलेट किया जाएगा  |

  गाडी संख्या 12687 मदुरई-चंडीगड़ 17 जून को वीरांगना लक्ष्मी बाई-डबरा के मध्य 50 मिनट रेगुलेट किया जाएगा  |

3-   ट्रेनों का पुनर्निर्धारण  1:- गाड़ी संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर 17 जून को खजुराहो से  80  मिनट देरी से पुनर्निर्धारण होगा।  2:- गाड़ी संख्या 12279 वीरांगना लक्ष्मी बाई-नई दिल्ली  17 जून को वीरांगना लक्ष्मी बाई से 30 मिनट देरी से पुनर्निर्धारण किया जाएगा।