कला सोपान ने कबीरदास की जयंती पर ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी

झांसी। कबीरदास की जयंती पर डीयू के कला सोपान ने ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसमें लगभग 30 चित्रकारों ने हिस्सा लिया। चित्रकारों ने कबीरदास के जीवन एवं उनकी कृतियों पर चित्रों का निर्माण किया।

इस चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी की संयोजिका कला सोपान की अध्यक्षा डॉ श्वेता पाण्डेय ने बताया कि कला सोपान हमेशा से अपने महापुरुषों की जयंती समारोह का आयोजन करता रहा है। इसी कड़ी में आज महान समाज सुधारक कबीरदास की जयंती पर ऑनलाइन चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का परिणाम जल्दी ही घोषित किया जाएगा। इस चित्रकला प्रदर्शनी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं कला सोपान के वेब पोर्टल पर देखा जा सकता है।

प्रदर्शनी के सह संयोजक डॉ उमेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी को वैश्विक रूप देने के लिए ऑनलाइन माध्यम से इसका आयोजन किया गया। इसे कोई भी व्यक्ति जहां चाहे देख सकता है। यह चित्रकला प्रदर्शनी देश के उन महापुरूषों की याद में लगाई गई है जिन्होंने समाज को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि कला सोपान हमेशा ही समाज में सकारात्मक बदलाव का प्रयास करता रहा है। समाज को महापुरुषों की शिक्षा और उनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलने के लिए कला सोपान चित्रकला एवं अन्य माध्यमों से जागरूक करता रहा है।

इस चित्रकला प्रदर्शनी में गजेंद्र सिंह, सबत खाल्दी, अमिता पांडेय, अंशिका सिंह, अंकिता, भारती साहू, ब्रजेश पाल, दीपांशी धीमान, गोकुल पाण्डेय, कामनी कुशवाहा, मोहित कुमार, पंकज कुमार, प्रियम गौरव, रचना वर्मा, रेखा आर्य, ऋषि धूसिया, शुभम शर्मा, सोनालिका पाण्डेय, स्पर्श यादव, यशश्वी सांडिल्य एवं अन्य चिताकारों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया है।