झांसी। AIRF के स्टैंडिंग कमेटी में लिए गए निर्णय एवं NCRMU के संस्थापक जनरल सेक्रेटरी आर डी यादव के निर्देश पर भारत सरकार के अग्निपथ स्किम के तहत सेना में अग्निवीरों के 4 वर्ष भर्ती प्रक्रिया के विरोध में और नाईट भत्ता की बहाली के लिए एनपीएस के विरोध में NCRMU शाखा झांसी 3 के शाखा मंत्री का0 एसके द्विवेदी के नेतृत्व में शाखा तथा इंजिनियरिंग डिपो में विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस विरोध प्रदर्शन में शाखा अध्यक्ष का राम प्रकाश सिंह तथा शाखा पदाधिकारी का शैलेंद्र सिंह यादव का संजय वासन, का मोहम्मद जकरिया, का जितेंद्र चक्रवर्ती, का अकील अहमद, का गगन यादव, का प्रवेश सिंह, का मोहम्मद शरीफ, का बृजलाल, का महेंद्र आनंद तथा यूथ सचिव का सुनील पुरोहित डेलीगेट्स, कार्यकर्ताओं तथा कर्मचारियों ने कार्यक्रम में सम्मिलित होकर अपने हक अधिकार एवं मान सम्मान की लड़ाई में सहभागी बने और भारत सरकार के कर्मचारी विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया।