झांसी। जिले के चिरगांव थाना क्षेत्र में पानी की टंकी पर विद्युत करंट की चपेट में आने से जल निगम के संविदा कर्मी की असमय मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब मृतक टंकी से पानी शुरु करने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही शुरु कर दी है।

झांसी जिले के चिरगांव थानान्तर्गत पहाड़ी बुजुर्ग गांव में रहने वाला लगभग 34 वर्षीय धर्मेन्द्र दांगी जल निगम में लगभग 10 वर्षों से संविदाकर्मी है। हमेशा की तरह शुक्रवार को सुबह वह टंकी से पानी की सप्लाई खोलने टंकी पर गया् तभी वह करंट की चपेट में आने से बेहोश होकर गिर गया। जब तक परिजनों को इसकी जानकारी हुई और अस्पताल ले जाया गया तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।