झांसी। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से यातायात की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए गाड़ी संख्या 04046 निजामुदीन-अम्बिकापुर स्पेशल (01 फेरा) का संचालन 16 जुलाई को किया जा रहा है | जिसका विवरण निम्नवत है-
संरचना-: प्रथम श्रेणी वातानुकूलित-01, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित-02 ,तृतीय श्रेणी वातानुकूलित-04 , शयनयान-07 , जनरेटरयान-01, लगेजयान-01, सामान्य कोच-03 = 19 कोच

समय एवं ठहराव-
स्टेशन गाड़ी संख्या 04046 निजामुदीन-अम्बिकापुर
आगमन प्रस्थान
निजामुद्दीन — 11.00
पलवल Pass 11.55
मथुरा जं. 12.58 13.00
आगरा छावनी 13.50 13.55
ग्वालियर जं. 15.35 15.37
वीरांगना लक्ष्मीबाई जं. 17.20 17.25
आंगासोद जं. Pass 19.30
सागर 20.28 20.30
कटनी मुंडवारा 23.00 23.10
शहडोल 01.55 02.00
अनुपपुर 02.40 02.45
बिजुरी 03.40 03.45
अम्बिकापुर 07.30 —

दुर्ग- निजामुद्दीन निरस्त 

रेल प्रशासन द्वारा सूचित किया जाता है कि बिलासपुर मंडल के बुढ़ार- शाहडोल खंड में थर्ड लाइन कनेक्टिविटी एन आई वर्क होना है जिसके कारण गाड़ी संख्या -12823 (दुर्ग- निजामुद्दीन) अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक 21.07.2022 ,23.07.2022 को निरस्त रहेगी और गाड़ी संख्या- 12824. ( निजामुद्दीन- दुर्ग ) अपने प्रारंभिक स्टेशन से दिनांक – 22.07.2022 , 24.07.2022 को निरस्त रहेगी|