झांसी। ओम शांति नगर वेलफेयर सोसाइटी में संरक्षक संजय पटवारी, राजीव सिंह परीछा, चंद्रशेखर तिवारी एवं सात सदस्यीय चुनाव संचालन समिति के सदस्यों नवीन गर्ग, राजेंद्र सोनी, अरविंद गुप्ता, डाक्टर पी एल दसारिया, विजय सेठ, अशोक यादव, शांतनु घोष द्वारा गत तीन माह से समस्त प्रक्रियाओं का अनुपालन करते हुए चुनाव हेतु नामांकन कराए गए एवं इसके उपरांत निर्विरोध 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया साथ ही कार्यकारिणी द्वारा अन्य चार सदस्यों को को कोप्ट के रुप में सर्वसम्मति से चयन करते हुए 25 सदस्य कार्यकारणी का गठन किया गया।

इसमें निर्विरोध अध्यक्ष के रूप में सभी सदस्यों ने मुकेश मिश्रा के नाम पर अपनी सहमति व्यक्त की, महामंत्री के रूप में अमित गुप्ता के नाम पर सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने निर्विरोध अपनी सहमति व्यक्त की एवं कोषाध्यक्ष के रूप में निर्विरोध अशोक सेन को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया। उक्त पदाधिकारी पूर्व कार्यकारिणी में अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष के पद को सुशोभित करते हुए इस बार भी दोबारा नियुक्त किए गए।

नव निर्वाचित कार्यकारिणी में बी डी शर्मा, अनुज अग्रवाल, विजय अग्रवाल, संदीप द्विवेदी, राजेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, ज्ञानेंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल ( चौधरी), सुभाष अग्रवाल ( नीटू ), सिद्धार्थ भट्टाचार्य, नितिन राय (पप्पल), दिनेश टकसारी, हर्षवर्धन सेठ, नवीन कुकरेजा, विजय गेडा, महेंद्र सैन, आलोक अग्रवाल (महामाया ज्वैलर्स), नितिन सरावगी, के के तिवारी ( संजू ), शांतनु घोष, प्रकाश आहूजा, अनूप गर्ग कार्यकारिणी सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। संरक्षक एवं चुनाव अधिकारियों ने उक्त नाम की घोषणा करते हुए बधाई दी ।